पुलिस परिवार में शौक़ कि लहर
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के लिए दुखद खबर
पत्थर की चपेट में आने से सिपाही की मौत,परिवार व जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर
चौकी पलीगाड यमुनोत्री क्षेत्र में तैनात चमन सिंह तोमर ग्राम बान्सू मृतक हेड कांस्टेबल चमन सिंह (46) पुत्र रत्न सिंह तोमर जनपद देहरादून के चकराता तहसील के बान्सू लखवाड़ का रहने वाला है।
प्रमुख सम्पादक
देवेन्द्र सिंह राय
उत्तरकाशी , बड़कोट;यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर डबरकोट के पास पत्थर की चपेट में आने से एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई है। मौत की पुष्टि सीएचसी बड़कोट के डॉक्टरों ने की है। सिपाही के मौत की खबर के बाद पुलिस परिवार और परिजनों में शोक की लहर है।जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के लिए दु:खद खबर
पुलिस परिवार में शौक़ कि लहर
पुलिस विभाग थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी मे सीजनल ड्यूटी चौकी पलीगाड यमुनोत्री क्षेत्र में तैनात चमन सिंह तोमर ग्राम बान्सू मृतक हेड कांस्टेबल चमन सिंह (46) पुत्र रत्न सिंह तोमर जनपद देहरादून के चकराता तहसील के बान्सू लखवाड़ का रहने वाला है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के लिए दुखद खबर
उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुःखद खबर सामने आ रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन डबरकोट के पास यात्रियों की सुरक्षा को देखते बड़कोट पुलिस द्वारा वाहनों को पास करवाने के पुलिस तैनात की गई है।रविवार करीब 6 बजे शाम को सिपाही चमन सिंह तोमर उक्त स्थान से वाहनों को पास करवा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से गिरा पत्थर जवान को लग गया। जिससे वह जख्मी हो
गया। सिपाही को अन्य साथियों द्वारा यात्रियों के वाहन से बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत के बाद पुलिस परिवार और जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है।