संवाददाता गजमफर अली
लखवाड-व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप की अध्यक्षता में परियोजना स्थल पर एक बैठक आहूत की गई जिसमें बाँध प्रभावित क्षेत्र के युवा साथियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी युवा शक्ति का प्रदर्शन करके धरना प्रदर्शन किया गया।
आज बाँध प्रभावित क्षेत्र के सभी बेरोजगार युवा परियोजना स्थल पर एकत्रित हुए, सभी युवाओं द्वारा परियोजना स्थल पर चल रहे कार्य को बंद करने की सहमति बनाई गई जिसकी खबर सुनकर एल. एंड टी. अधिकारी अजय प्रताप परियोजना स्थल पर पहुँचे व सभी प्रभावित बेरोजगारों की बात सुनी।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा सबसे पहले रोजगार का मुद्दा रखा गया जिस पर अजय प्रताप द्वारा जल्द ही कुछ युवाओं को रोजगार देने के लिए सहमती दी गई तत्पश्चात एल. एंड टी. में कार्य कर रहे बाहरी ठेकेदारों व उनके द्वारा संचालित की जा रही मशीनों को हटाने की बात को भी प्रमुखता से रखा गया जिसके जगह स्थानीय प्रभावितों को वरीयता देकर उन्हें कार्य देने की बात रखी गई।
उपरोक्त सभी मुद्दों पर कंपनी के अधिकारी अजय प्रताप ने आश्वस्त किया कि इन सभी मुद्दों पर सभी अधिकारियों से बात करके जल्द ही निस्तारण किया जायेगा फिल्हाल अजय प्रताप पर समिति द्वारा दबाव बनाये जाने के पश्चात उनके द्वारा परियोजना स्थल का कार्य बंद करवा दिया गया है साथ ही यदि एक हफ्ते तक उपरोक्त सभी मुद्दों का निस्तारण नहीं किया जाता तो आगे बड़ा आंदोलन किया जायेगा साथ ही एक हफ्ते तक परियोजना स्थल पर कार्य बंद रहेगा।
कंपनी के अधिकारी द्वारा आश्वासन मिलने के पश्चात धरना प्रदर्शन को बंद कर दिया गया।
बैठक में आनन्द तोमर, सिकंदर नेगी , अमित चौहान,संदीप तोमर, गोपाल चौहान, सतपाल तोमर, प्रद्युम्न तोमर, संदीप खन्ना, मनीष तोमर, सचिन तोमर, सुनील डोभाल, जगदीश पुंडीर, तरुण तोमर, विनय तोमर, सोमपाल तोमर, राहुल चौहान, बलबीर, सुरेश आदि उपस्थित रहे।



