यमुना तीर्थ हरिपुर को विकसित करने के लिए लोक पंचायत के प्रयास को मिली सफलता।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड से
मुख्यमंत्री ने की घोषणा है ऐतिहासिक तीर्थ हरिपुर का होगा पुनर्निर्माण
लोक पंचायत जौनसार बावर 2016 से थी इस तीर्थ को विकसित करने के लिए प्रयासरत।
विकास नगर 16। अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां प्रदेश के विकास को लेकर 13 घोषणा की है वही जौनसार बावर के प्रवेश द्वार यमुना घाट हरिपुर को विकसित करने की भी घोषणा की है जिससे जौनसार बावर में खुशी की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर कहां है कि सरकार जहां प्रदेश में आई विभिन्न आपदाओं से निबटने का काम कर रही है वही उत्तराखंड का पर्यटन एवं यहां की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर की भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड का विकास धार्मिक पर्यटन से आगे बढ़ रहा है और इसी परिपेक्ष में उन्होंने जौनसार बावर के प्रवेश द्वार मां यमुना के किनारे स्थित प्राचीन नगर हरिपुर को उसका ऐतिहासिक और पौराणिक स्वरूप दिलाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाने की घोषणा की है।
हरिपुर के प्राचीन महत्व को समझते हुए मुख्यमंत्री ने यमुना नदी पर घाट निर्माण, आस्था पथ एवं यमुना जी के धाम को स्थापित करने को लेकर यह घोषणा की है। विदित हो की लोक पंचायत जौनसार बार द्वारा विगत सात वर्षों से यमुना घाट हरिपुर में घाट निर्माण आस्था पथ एवं यमुना जी के मंदिर को बनाने को लेकर निरंतर प्रयासरत है। लोक पंचायत द्वारा विधिवत प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के पावन वर्ष पर हरी घाट हरिपुर में विधिवत पूजा अर्चना एवं सत्संग का आयोजन किया जाता है और विगत कुछ वर्षों से समय-समय पर संध्याकालीन आरती भी प्रारंभ की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस घोषणा से उत्साहित होकर लोक पंचायत के सदस्य श्री चंद शर्मा और भारत चौहान का कहना है कि हरिपुर का प्राचीन काल में हरिद्वार के तर्ज पर महत्व रहा है परंतु अतीत काल में किसी भयंकर आपदा के कारण यह स्थान ओजल हो गया था।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा हरिपुर को अपने घोषणा में सम्मिलित करना समस्त जौनसार बावर क्षेत्र के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
लोक पंचायत के सदस्य सतपाल चौहान, केशर नेगी, गंभीर सिंह प्रीतम सिंह चमन सिंह क्रांति चौहान आदि सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरिपुर तीर्थ के पुनर्निर्माण से जौनसार बावर और हरिपुर के प्रति लोगों की आस्था भी बढ़ेगी और यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होंगे।