लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम ठाकुरपुर - श्यामपुर क्षेत्र में भू- क्षरण होने का समाचार मिलते ही विधायक सहदेव सिंह पुंडीर प्रातः प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे।
संवाददाता गजमफर अली
देहरादून विकास और
इस दौरान विधायक ने स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनता से वार्ता की तथा स्थिति और अधिक गंभीर न हो इस हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक समाधान कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात की, जहां उन्होंने विधानसभा सहसपुर के विभिन्न आपदा संबंधित मुद्दों के साथ ठाकुरपुर श्यामपुर क्षेत्र में भूक्षरण की स्थिति के बारे में बताया। विधायक ने जिलाधिकारी को समस्या का निवारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर ही जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान बतौर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जिला मंत्री अर्चना क्षेत्री व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत समेत सती देवी, आनंद थापा, उषा सेमवाल, नीतू क्षेत्री, रेखा थापा, केशव सिंह झा आदि क्षेत्रवासी भी मौजूद रहें।