साहिया
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज जिला देहरादून के विधानसभा चकराता पंहुची जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष मीता सिंह भी पंहुचे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना jiओं के बारे में जनता को अवगत कराया। जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने बताया कि देश यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तरक्की कर रहा है। जिसके बूते आज गरीब निर्धन परिवार राहत की सांस ले रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
कार्यक्रम में जिला संयोजक रतन सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल , जिला मंत्री नवीन रावत , चकराता मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ,मण्डल महामंत्री केशर सिंह चौहान सहित कई भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।