रिपोर्ट गजमफर अली
ग्राम पंचायत भूडपुर के ग्राम रतनपुर में बूथ संख्या 167 पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की।
विधायक ने कहा दीवार लेखन के
माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सबका-साथ, सबका-विकास का मंत्र जन-जन तक पहुंचाएगी।
भाजपा सरकार के सामाजिक न्याय व कल्याणकारी योजनाओं से नवभारत का निर्माण हो रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी, बूथ अध्यक्ष कश्मीर राणा, दुनिचंद राणा, संजय भट्ट, गुलशन रावत, राजेंद्र नेगी, आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहें