आम इंसान विकास पार्टी और भारत किसान यूनियन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई।
आम इंसान विकास पार्टी और भारत किसान यूनियन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान पूर्व विधायक जौनपुर उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों को संबोधित किया।
प्रमुख सम्पादक, देवेन्द्र सिंह राय
विकास नगर, उत्तराखंड
आम इंसान विकास पार्टी और भारत किसान यूनियन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई।जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान पूर्व विधायक जौनपुर उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों को संबोधित किया।
आकिल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश की BJP सरकार द्धारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर मुसलमानों के दुकानों मकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ढहाए जाने तथा मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को चुन चुन कर जमींदोज कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है।आकिल अहमद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को काबू में करने में सरकार पूरी तरह से नाकाम होने के बाद गोदी मीडिया का प्रयोग कर लव जिहाद और Land जिहाद जैसे बेबुनियाद इल्जामात का सहारा लेकर जनता का ध्यान भटका रही है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद खान ने सरकार द्धारा हिंदू और मुसलमानों के बीच नफ़रत को बढ़ाने का इलजाम लगाते हुए कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को एक समान दृष्टि से देखना चाहिए।
अरशद खान ने किसान यूनियन की तरफ़ से मांग करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े वर्ग को 27 % आरक्षण दिया था जिसे BJP सरकार ने पिछड़े वर्ग के साथ धोखा करते हुए घटाकर 14% कर दिया है।
अरशद खान ने पत्रकारों को बताया कि किसान यूनियन उत्तराखंड सरकार से पिछड़े वर्ग को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उनकी आबादी के अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि इससे पिछड़े वर्ग के विकास में सहयोग मिलेगा। पूर्व विधायक अरशद खान ने आकिल ख़ान द्वार सरकार की मनमानी के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल खान को बधाई देते हुए कहा कि भारत किसान यूनियन प्रदेश के ऐसे जुझारू नेता के साथ खड़ी है।