पूर्व केबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी हुए भगवाधारी- लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने साहब सिंह सैनी को भाजपा का प्रतीक चिन्ह पटका पहना कर भाजपा परिवार में किया शामिल...
रिपोर्ट : सतीश आजाद, नीलम सैनी, संजीव सैनी
सहारनपुर : पूर्व केबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी आज भगवाधारी हो गये- लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए,सैनी समाज के कद्दावर नेता साहब सिंह सैनी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने साहब सिंह सैनी को भाजपा का प्रतीक चिन्ह पटका पहना कर पार्टी में शामिल कर विश्वास दिलाया कि भाजपा पार्टी में उनके सम्मान को बरकरार रखा जाएगा!!