एकलव्य विद्यालय ने भारतीय सैनिकों को भेजे रक्षासूत्र
संवाददाता गजमफर अली
लोकेशन कालसी
शुक्रवार को एकलव्य विद्यालय कालसी छात्राओं ने भारतवर्ष का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के लिए विद्यालय की छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित की गई राखियां हर वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल चंडीगढ़ बटालियन के सैनिकों को विद्यालय की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों को प्रेषित किया गया। एकलव्य
विद्यालय परिवार कालसी अलग-अलग सुरक्षा बल की बटालियन को हर वर्ष रक्षा सूत्र भेजते हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राचार्या सुधा पैन्यूली एवं कला शिक्षिका दिव्या वर्मा के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट हस्तकला द्वारा भारत-तिब्बत सीमा में तैनात सैनिक भाइयों के लिए सुंदर-सुंदर
राखियां बनायी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमा में हमारी सुरक्षा के लिए अपने घरों से दूर हैं। हमारा भी यह कर्तव्य है कि प्रेम रूपी राखी का धागा उनको भेजकर देश के प्रति अपना योगदान दें। व उन्हें रक्षा प्रदान करें इस म़ोके पर कार्यक्रम मे सचिन चमोली, रवि गोस्वामी, अतुल काला, हर्षवर्द्धन डोभाल, चंद्र मोहन शर्मा, सुनील सिंह सजवाण, सरजु कुमार, संदीप कुमार, आशूतोष भट्ट, देवेश पंवार, नीरज मेहता, कीर्ति नेगी, अमीता रावत, रीना रावत, वर्तिका बिष्ट, फ्रांसिस विल्सन, पवन बोहरा, आशीष हैनरी, पपेन्द्र प्रकाश, अजीत कैंतुरा सहित समस्त स्टाफ सम्मिलित रहा ।



