संवाददाता गजमफर अली
देहरादून विकास नगर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में "वोटर चेतना महाभियान" की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य समाज के उन नागरिकों को मतदाता बनाने में मदद करना है जो 18 वर्ष से अधिक आयु होने के बाद भी अभी तक अपना वोटर कार्ड नहीं बना पाए हैं।
इसी अभियान के तहत सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुक्रवार को शिवालिक नगर मंडल के बूथ संख्या 186 पीतांबरपुर में स्थानीय बीएलओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर - घर जाकर नव मतदाता बनाने के "जन जागरण अभियान" का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ने घर घर संपर्क कर बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरवाकर नव मतदाता बनाने में लोगों को सहायता की।
विधायक ने कहा 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को अपना वोटर कार्ड बनाना चाहिए। काफी लोगो को आवश्यक जानकारी न होने पर वे अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा पाते है, इसीलिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ऐसे लोगो की मदद करें। वोटर चेतना अभियान का हिस्सा बने और नव मतदाता बनाने में जनता की सहायता करें।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत , बीएलओ मंकुमारी , सरोज जी, कोषाध्यक्ष आनंद गड़िया , बुद्धिवल्लभ जोशी , अंजु गड़िया , भागवत सिंह , राधा देवी आदि भी साथ रहें।