राजेन्द्र सिह चौहान
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर पुरोला के प्राचीन नागराज मंदिर में मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन के लिए पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयों व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया
पुरोला विधायक ने कहा कि मुखयमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी युवा संकल्प के रुप में भी मना रही हैं धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और आदर्श राज्य बनाने का संकल्प साकार हो रहा है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और पुरोला विधानसभा में पहली बार विकास की रफ्तार की गति पकड़ी है अनेकों बड़े बड़े विकास के कार्य हो रहे हैं,और विधायक ने कहा कि पुरोला की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गम्भीरता से लेते हैं और शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करते हैं, और पुरोला विधानसभा में विकास की झड़ी लगी है।