"डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में हवन यज्ञ सपन्न
अभिभावकों ने वॉटर कुलर देकर किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में वैदिक हवन यज्ञ के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के लिए अतिथि में कक्षा के जी एक से कक्षा बारहवीं के अभिभावकगण शामिल हुए एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री- पी.एल. जायसवाल जी ने बताया कि डी ए व्ही स्कूल अपने सी.बी.एस.ई. पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, व अच्छी संस्कार व सी.बी.एस.ई. के प्रत्येक एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के नाम से ही दयानंद एंग्लो
वैदिक विद्यालय प्रारंभ हुआ है।महर्षि दयानंद जी आर्य समाज के संस्थापक है।संस्था में समय -समय पर छात्रों को हवन यज्ञ व संस्कार को लेकर नैतिक शिक्षा की पढ़ाई निरंतर होते रहता है, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु मेहनत कर रहे है।वही सभी माता-पिता व अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय को एक वाटर कूलर लगवाए हैं मूलचंद चन्द्राकर, अजय ठाकुर, विनय त्रिपाठी ने वॉटर कूलर का पूजा अर्चना करते हुए फीता कर उद्घाटन किए। इस पुनीत कार्य में डी ए वी संस्था से प्राचार्य जायसवाल सहित शालेय परिवार उपस्थित रहे।