डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में विश्व ओजोन परत दिवस मनाया गया
विद्यालय के स्वच्छता पखवाड़ा में अभिभावकगण शामिल होकर कर रहें है सहयोग।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के आस -पास की सफाई करते हुए विद्यालय के सामने अभिभावकों व विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने मिलकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। फल दार पेड़ पौधे लागए गए संस्था के प्राचार्य श्री जायसवाल ने बताया कि हर साल पूरी दुनिया में 16 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया जाता है। दरअसल, पृथ्वी के संरक्षण के लिए ओजोन परत की काफी अहम भूमिका होती है। पृथ्वी पर जीवन संभव बनाने के लिए ओजोन परत बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल ओजोन दिवस मनाने का उद्देश्य है कि लोगों 3को इसके बचाव के लिए जागरूक किया जाए और इसके महत्व को समझा जा सकें।
डी ए वी की विज्ञान विभाग शिक्षक गोविंद सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह,आयुषि जैन ने भी विश्व ओजोन दिवस पर विचार ब्यक्त किए व जानकारी साझा किए कि पृथ्वी की वायुमंडल के एक परत को ओजोन परत कहा जाता है। यह सूरज से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी में प्रवेश करने से रोकती है और इन हानिकारक किरणों से होने वाली समस्या से भी बचाती है। ओजोन लेयर ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं (O3) से मिलकर बनने वाली गैस है।
वायुमंडल की सबसे ऊंची परतों में से एक है, इसलिए यह पृथ्वी के लिए लाभकारी है, लेकिन यदि यह करीब होती तो, इसके कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या पैदा हो सकती थी।
वैज्ञानिकों को खोज के दौरान पता चला कि ओजोन परत में छेद हो रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने दुनिया को दी कि ओजोन परत की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र और 45 देशों ने मिलकर 16 सितंबर, 1987 ओज़ोन रक्षा के लिए संकल्प लिए तब से हम 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाते आ रहें हैं।
प्राचार्य श्री जायसवाल ने बताया है कि ओजोन परत के सुरक्षा के लिए हर तरफ ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। रबर, प्लास्टिक, गाड़ियों के टायर आदि को कम जलाना चाहिए।
इस अवसर पर राहुल पटेल,अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, लीना सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, गोविंद साहू,अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन,कैलाश सिंह,छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, मनीषा सोनी, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू नरेश साहू उपस्थित रहे।