साहिया 14 अक्टूबर
जिला युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष संजय तोमर का साहिया भाजपा मंडल कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्यकर्ताओं को गांव गांव घर घर जाने का आग्रह किया।
इस मौके पर उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक भी की। जिसमें उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान उन्हें साहिया उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज को सीबीएसई बोर्ड में ही रखवाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से मिलकर कार्यवाही कराने कि अपील युवाओं द्वारा की गई।जिसपर उन्होंने शीघ्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से मिल कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नोटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुन्दन सिंह चौहान, विशाल तोमर, मनोज राठौर, खजान पंवार सहित कई लोग मौजूद थे।