तहसील विकासनगर क्षेत्र के नावघाट यमुना नदी पर अपनी -अपनी राज्य के सीमा को लेकर भिड़े खनन व्यवसायी
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में तहरीर दी
भीमावाला नावघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास हिमाचल के सीमा में नदी किनारे आवंटित पट्टा को लेकर दो राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल के खनन व्यवसायी में जमकर चलीं लात घुसे, बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विकासनगर से कुछ ट्रैक्टर ट्राली वाले विकास नगर में जो लीज पट्टा खुला हुआ है, उसमें खनन व्यवसायी अपना खनन का कार्य कर रहे थे, तभी अपने ट्रैक्टर ट्राली स्वामी रेत बजरी के भरे टैक्टर-ट्राली ले जा रहे थे कि कुछ लोग आकर उन्हें उसी जगह से खनन करने के लिए मना करने लगे, इसी बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हो गया । विकासनगर के लोगों ने आरोप लगाया कि हिमाचल के खनन व्यवसायियों ने उनके ऊपर बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी दी और हवा में फायर भी झोंका और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे, विकास नगर के खनन व्यवसाय ने इसकी शिकायत कोतवाली विकास नगर में दर्ज कराई। वहीं जब इस संबंध में हिमाचल के खनन व्यवसाय से पूछा गया तो उनका कहना था हम लोग अपने खनन पट्टे पर खनन चोरी को रोकने के लिए बैठे थे और कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर हमारे लीज से खनन उठा रहे थे, जिसे मना करने पर वह लोग आग बबूला हो गए और हमारे साथ झगड़ा कर मार पिटाई शुरू कर दी और हमारे गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया ,हमने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली विकास नगर को दी विकास नगर पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को शांत किया जिसकी शिकायत हमारे द्वारा भी विकास नगर कोतवाली में दिया गया है। फिलहाल दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर गई है ।

