भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड समेत समूचे देश में 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य था 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में 51 प्रतिशत से अधिक का वोट हासिल करना।
रिपोर्ट गजमफर अली
विधानसभा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी पहाड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत कोटड़ा कल्याणपुर के बूथ संख्या 70 पर अभियान के तहत 24 घंटे का प्रवास किया।
प्रवास के क्रम में विधायक ने प्रथम दिन बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की और सभी का सत्यापन किया। प्रदेश द्वारा बनाए गए बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप का निरीक्षण भी किया और बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों को उनके दायित्वों के अनुसार कार्य का बोध करवाया। साथ ही पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों को चर्चा की।
इसके अलावा बूथ की मतदाता सूची का निरीक्षण कर फॉर्म 6 भरवाकर नव मतदाता बनाने और गलत तरीके से बनें मतदाताओं का नाम फॉर्म 8 के मध्यम से हटवाने हेतु मौजूद बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन किया।
बैठक के तुरंत बाद विधायक ने बूथ के 5 स्थानों पर भाजपा के दीवार लेखन अभियान में सहभागिता की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनसंघकालिन एवम भाजपा की स्थापना के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रभावी मतदाताओं से भेंट कर उनसे संपर्क किया व स्नेह संवाद किया। विधायक ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, आदि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
अभियान के दूसरे दिन विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बूथ संख्या 70 में ही स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया व निकट के सरोवर की भी सफाई की। इसके साथ ही स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और नव मतदाताओं से मुलाकात की और दूसरे दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य बबिता, पूर्व वार्ड मेंबर रमेश चंद, सुनील कुमार, बसंती, बलबीर, रुलिया सिंह, विकास कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि एवं अन्य शामिल रहें।
अभियान के तहत विधायक और क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ की जनता से संपर्क कर उन्हे भाजपार सरकारी की योजनाओं के बारे में बताया और विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि देश में करोड़ों नागरिकों के सपने साकार हो रहे हैं, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और भाजपा को जनता का असीम स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसा कोई भी परिवार नही है जिसे भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ न मिल रहा हो। कहा मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी फिर जनता का प्रचंड विश्वास भाजपा को ही मिलेगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, बूथ अध्यक्ष युद्धवीर, राजपाल भगवती प्रसाद उमेश बिष्ट ज्ञान सिंह जीवन सिंह रामनिवास गुप्ता शेर सिंह बलवान सिंह घनश्याम सिंह धर्मपाल सिंह बलवीर टीकम सिंह भगवान सिंह आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहें।