हाईकमान से मिली हरी झंडी तो लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे रघुनाथ सिंह नेगी
नेगी ने टिहरी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
जन सरोकारों के लिए संघर्ष को जाने जाते हैं रघुनाथ सिंह नेगी
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकासनगर स्थित होटल गुरु कृपा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जन सरोकारों को लेकर उनका लगभग 30 वर्षों का संघर्ष रहा है। आम जनमानस के अधिकारों के लिए उन्होंने पुलिस की लाठियां खाई हैं। जेल भी गए हैं और दर्जनों बार गिरफ्तारियां दी हैं | उन्होंने हमेशा गरीबों, श्रमिकों, बेरोजगारों और किसानों कर्मचारी कर्मचारी कर्मचारियों के हक- हुकूक के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके संघर्ष को देखते हुए कांग्रेस पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव के लिए उन्हें टिहरी लोक सभा संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो वे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े कद्दावार नेता भी अपरिहार्य वजह से चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई बोलने को तैयार नहीं। यदि उन्हें कांग्रेस अपना प्रत्याशी बनाती है, तो मोर्चा के प्रदेशभर में फैले हजारों कार्यकर्ता न केवल टिहरी बल्कि शेष लोक सभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असुरक्षा की भावना घर कर गई है। जिसे दूर करने की जरुरत है। यदि उन्हें कांग्रेस का साथ और जनता का आशीर्वाद मिला तो वे निश्चित तौर पर संसद में गरीब, श्रमिकों, किसान, बेरोजगारों और मजलूमों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान से सभी पहलुओं और उनके लंबे संघर्ष को देखते हुए उन्हें लोक सभा का प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेशभर में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
--------------