लोक पंचायत महिला विंग द्वारा आयोजित फिटनेस, आत्मरक्षा एवं योग शिविर में नेचुरोपैथी, न्यूरोपैथी, एक्यूप्रेशर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीमा चौहान ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
प्रमुख सम्पादक
देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर 30 जून ।लोक पंचायत महिला विंग द्वारा आयोजित फिटनेस, आत्मरक्षा एवं योग शिविर में नेचुरोपैथी, न्यूरोपैथी, एक्यूप्रेशर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीमा चौहान ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का शारीरिक परीक्षण भी किया गया। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को स्वस्थ स्वस्थ रहने के लिए रहने के लिए पौष्टिक आहार, नियमित योगासन एवं व्यवस्थित दिनचर्या का होना अति आवश्यक है।
जीवनगढ़ स्थित लोक पंचायत कार्यालय में चल रहे फिटनेस, योगासन एवं आत्मरक्षा शिविर में महिलाओं के स्वस्थ जीवन पर आधारित विभिन्न विषयों में चर्चा वार्ता की गई। इस दौरान डॉक्टर सीमा चौहान ने कहा है कि महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज के लिए अति आवश्यक है तभी हम स्वस्थ और समृद्धशाली भारत की कल्पना कर सकते हैं।
इस मौके पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजकुमारी चौहान ने कहा है कि योग, फिटनेस और आत्मरक्षा शिविर के प्रति महिलाओं की रूचि बढ़ रही है महिलाओं को अपने स्वस्थ शरीर के साथ साथ आत्मरक्षा के बारे में सजग होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि सक्षम नारी ही समृद्ध शाली भारत का निर्माण कर सकती है।
जूडो कराटे की राष्ट्रीय कोच शिल्पा राय ने प्रशिक्षण देते हुए कहा है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं और उन सभी रोगों से दूर रहने के लिए नियमित योगासन करना अति आवश्यक हैl उन्होंने कहा है कि आत्मरक्षा प्रत्येक महिला एक ऐसा ऐसा कवच है कि वह विषम परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ स्वयं की सुरक्षा कर सकती है। प्रत्येक लड़की और महिलाओं को व्यक्तिगत रुचि लेकर आत्मरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी को प्राप्त करना चाहिए ताकि वह समाज में स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ सके।