खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति की ओर से गांव दसऊ से पीपल तथा वट वृक्ष के पेड़ से गेस्ट हाउस दसऊ से शुभारम्भ किया गया
छतरधारी चालदा महाराज की बरांश खत पशगांव की यादगार में वृक्षारोपण कार्यक्रम
सम्पादक, देवेन्द्र सिंह राय
आज दिनांक १७/०७/२०२३ को खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति की ओर से गांव दसऊ से पीपल तथा वट वृक्ष के पेड़ से गेस्ट हाउस दसऊ से शुभारम्भ किया गया। कर्मचारी विकास समिति ने गांव के युवाओं के सहयोग से दो सौ वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्ष रोपण में छायादार,फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पेड़ लगाए गए। सड़क के किनारे देवदार,बाज, आंवला,रीठा तथा सिलवर ओक इत्यादि के पेड़ लगाए गए।
छतरधारी चालदा महाराज वर्तमान समय में दसऊ में विराजमान है। महाराज की बरांश को यादगार बनाने के लिए ख़त पशगांव कर्मचारी विकास समिति ने वृक्षारोपण का निर्णय लिया था। वृक्षारोपण के प्रति कर्मचारियों का काफी उत्साह देखने को मिला। मौसम खराब होने के वावजूद भी वृक्षारोपण के लिए हरिद्वार तथा देहरादून तक के ३०-४०कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कर्मचारियों के सहयोग के लिए गांव के लोगों ने भी अपना योगदान दिया।
पर्यावरण के शुद्धि के लिए कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि अगला वृक्षारोपण कार्यक्रम कूवानू तथा गमरी गांव के लिए सुनिश्चित हुआ है।
वृक्षारोपण में समिति के संरक्षक डॉ अमर सिंह राय, श्री बुध सिंह नेगी, कर्मचारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री जगत सिंह चौहान, महा सचिव श्री रघुवीर सिंह तोमर, संगठन सचिव श्री केशर सिंह राय, श्री रघुवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री जयपाल सिंह नौटियाल श्री महेन्द्र सिंह चौहान, श्री रणवीर सिंह राठौर,श्री खजान सिंह चौहान श्री गजेन्द्र सिंह चौहान, श्री जीत सिंह तोमर, श्री चतर सिंह नौटियाल, श्री सबल सिंह नौटियाल श्री नारायण दत्त नौटियाल तथा चतर सिंह चौहान इत्यादि ने प्रतिभाग किया।