विकासखंड कालसी द्वारा ग्राम पंचायत हरिपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
विकासनगर। हरेला पर्व की शुरुआत होते ही सरकारी संस्थानों व समाजिक संगठनों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया
सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर। हरेला पर्व की शुरुआत होते ही सरकारी संस्थानों व समाजिक संगठनों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया
विकासनगर। हरेला पर्व की शुरुआत होते ही सरकारी संस्थानों व समाजिक संगठनों द्वारा क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया विकासखंड कालसी द्वारा ग्राम पंचायत हरिपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विकासखंड के कर्मचारी व ग्रामीणों द्वारा छायादार व फलदार पेड़ों के साथ कचनार, बेहड़ा , अरड आंवला ,कपूर ,रुद्राक्ष, के पौधे रोपे गए। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब लोगों का कर्तव्य है कि अधिकतर लगाएं इसके साथ ही इसकी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है उन्होंने कहा कि पेड़ होंगे तो जीवन सुरक्षित होगा इसलिए पेड़ों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए वहीं कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की लांघा रेंज के अंतर्गत बटोली क. सं. 1 रेतीवाला गांव ग्राम पंचायत दुधई में हरेला पर्व का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा ,हरड बहेड़ा, कपूर, कचनार ,व फलदार, छायादार, वृक्ष लगाएंगे इस मौके पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धीरज रावत जिला योजना समिति सदस्य यशपाल नेगी , बिरेश थापली पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा रावत उप प्रधान उदल सिंह ,वन दरोगा वि के पैन्यूली , किशन सिंह नेगी , वन आरक्षी राहुल गुसाईं , कुमारी अंजना ज्ञान सिंह , वीरेन्द्र सिंह रावत, शिशुपाल ,महेंद्र सिंह , वीरेन्द्र सिंह रावत ,कोमल, चंद्रकला , रीतिक, सागर आदी लोग उपस्थित रहे। मौके पर कपूर, आंवला, हरड़,बहेड़ा, जामुन, बांस, कनकचंपा, कचनार आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
वही विकासनगर में किसान यूनियन टिकैत जिला संरक्षक जगबीर शर्मा प्रदेश के प्रवक्ता केके गौतम मानव अधिकार आरटीआई के अध्यक्ष अरविंद शर्मा किसान नेता लक्ष्मण सिंह ढकरानी मंडी समिति के राजवीर मलखान सिंह सहित कई लोगों ने मंडी समिति के पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम ,किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा वनस्पति से ही जीवन में ऑक्सीजन मिलती है जिससे आदमी के आज के युग में बहुत अधिक आवश्यकता है कि सरकार एवं भूमाफिया पेड़ों पर आरियां चला रहे हैं
वही पर्यटन व पर्यावरण विकास समिति ग्राम मुंशी गांव में हरेला पर्व पर पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कालसी दिनेश तोमर बूथ सचिव विनोद तोमर उपाध्यक्ष जगत सिंह तोमर अर्जुन सिंह तोमर भीम सिंह तोमर प्रताप सिंह तोमर रूद्र सिंह तोमर सुरेश खन्ना चंदन खन्ना महिलाओं में दीवानी देवी श्रीमती मीरा देवी कमला देवी सुमित्रा देवी ,विमला देवी , मीना देवी जनों देवी श्रीमती रणदेवी नारो देवी मीरा देवी पूर्णिमा देवी आदि लोगों ने हरेला पर्व पर पौधारोपण किया
एकलव्य विद्यालय में मनाया गया लोकपर्व हरेला
को एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कालसी देहरादून में उत्तराखंड राज्य का लोक पर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राचार्या, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया । विद्यालय में हरेला पर्व के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया किया जिनमें विभिन्न प्रकार के फल एवं औषधीय पौधे सम्मिलित थे । हरेला महोत्सव के अवसर पर विद्यालय में पौधारोपण के समय श्रमदान भी किया गया। हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्राचार्या सुधा पैन्यूली ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला पर्व मनुष्य एवं पर्यावरण के आंतरिक संबंधों का पर्व है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में प्रकृति के संरक्षण के लिए समय-समय पर एक पौधा अपने आस-पास अवश्य लगाना चाहिए तथा उस पौधे के बड़े होने तक एक अभिभावक के रूप में उसकी देखभाल करनी चाहिए। पौधा भी संसार में एक जीव के समान है शास्त्रों में एक वृक्ष को दस पुत्रों से समान माना गया है । हरेला पर्व समारोह के अवसर पर समस्त एकलव्य विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।