साहिया 20 अगस्त
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज दसऊ गांव स्थित चालदा महासू देवता के दर्शन कर मन्नत मांगी। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर क्षेत्र के आराध्य देव महासु धामों को विकसित करने के लिए सरकार बडी तेजी के साथ काम कर रही है।इस मौके पर क्षेत्रीय जनता ने क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कराने की मांग भी रखी।
सुबह करीब 11 बजे लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग मंत्री सतपाल महाराज दसऊ गांव स्थित चालदा माहसु देवता मन्दिर पंहुचे। उन्होंने देव दर्शन कर सुख शांति की कामना की। उन्होंने देव पूजा कर माथा भी टेका। प्रशाद ग्रहण कर भंडारे का आंनद लिया। उसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायों को जाना।इस बीच उन्होंने आगामी आने वाले क्षेत्र का मुख्य जागडा पर्व के दिन एक दिवसीय छुट्टी के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से आग्रह किये जाने की बात भी कही।इस मौके पर ग्रामीणों ने हाजा चराणी मोटर मार्ग को चकराता मोटर मार्ग से मिलाने की मांग करने के साथ ही डाडुवा गांव स्थित दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त माहसु देवता मन्दिर का पुनः निर्माण कराने, खत दसऊ में क्षतिग्रस्त नहरों का पुनः निर्माण कराने सहित कई मांग उनके सामने रखी। जिसमें उन्होंने लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार को सड़कों की समस्या को शीघ्र टीक कराने के साथ ही हाजा चराणी मोटर मार्ग को चकराता मोटर मार्ग पर मिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।साथ ही सिंचाई गूलों को टीक कराने के भी सिंचाई विभाग अम्बाडी के अधिकारियों को निर्देशित किया।इस मौके पर मन्दिर समिति द्वारा आगामी जागडा पर्व में व्यवस्था सूचारू कराने के लिए कैबिनेट मंत्री को पत्र भी दिया।इस मौके पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष एवं खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान,देव पुजारी सिया राम जोशी, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, जिला पंचायत सदस्या मीरा जोशी, सूरत सिंह चौहान,अमित चौहान, रणवीर शर्मा, विश्वजीत खत्री सहित कई लोग मौजूद थे।