साहिया 7 अगस्त
आज भारतीय जनता पार्टी साहिया मण्डल के अंतर्गत गठित शिक्ति केन्द्रों का जिला अध्यक्ष मिता सिंह के नेतृत्व में चार अलग अलग शक्ति केंद्रों का सत्यापन किया गया। इससे पूर्व उन्होंने साहिया मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से एक जुटता के साथ काम करने का मंत्र भी पढाया ।
साहिया मंडल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चकराता के अंतर्गत साहिया मंडल में गठित शिक्ति केन्द्रों के साथ साथ हम सब मिलकर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।इस मौके पर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को घर घर गांव गांव जाकर अपनी पकड बनानी है इस पर भी चर्चा की।इस मौके पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित साहिया नेवी के पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा को सम्मानित किया।साथ ही शक्ति केंद्र में अच्छा काम करने वाले प्रीतम सिंह चौहान को भी पार्टी की टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उसके बाद चार भागों में गठित टीमों ने उदपाल्टा, मटियावा, कनबुआ उपरोली आदि चार शक्ति केंद्रो पर जा कर सत्यापन किया गया। जिसमें जिला महामंत्री विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दत्त शर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुन्दन सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।