आज दिनांक 08/102023को जौनसारी भवन विकास नगर में खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति की बैठक अध्यक्ष जगत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आहुत की गई।
कर्मचारी विकास समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति ने चालदा महाराज जी के
दसऊ प्रवास से ब्यवस्था सम्बंधित विचार विमर्श किया गया। ग्राम दसऊ खत पशगांव में छतरधारी चालदा महाराज जी के विराजमान रहने तक सुब्यवस्था बनी रहें , इसके लिए समस्त कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान करने की इच्छा जताई। ग्राम दसऊ खत पशगांव में चालदा महाराज जी के आगंतुक श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में,यह भी निर्णय लिया गया है कि खत पशगांव के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समिति सम्मानित करेगी।
कर्मचारी विकास समिति ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि खत पशगांव के राजकीय विद्यालयों में हाई स्कूल एवं इण्टर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में सम्मानित अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रों को सम्मानित करेगी। खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति के कोषाध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा ने आम वयय का लेखा-जोखा रखा गया।
खत पशगांव कर्मचारी विकास समिति के अध्यक्ष श्री जगत सिंह चौहान ने बताया कि हम सबको मिलजुल महाराज जी की सेवा करनी है तथा चालदा महाराज जी के सेवा के लिए कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
महासचिव रघुवीर सिंह तोमर ने आग्रह किया कि खत के सभी कर्मचारीगण वार्षिक सदस्यता ग्रहण करें।
समिति ने चालदा महाराज जी से खत तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
बैठक में संरक्षक श्री नारायण सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, बुध सिंह नेगी, अतर सिंह नेगी, कल्याण सिंह चौहान, टीकम सिंह चौहान, खजान दत्त शर्मा, केशर सिंह राय, डॉ अमर सिंह राय, दीवान सिंह चौहान, आनन्द सिंह तोमर, रघुवीर सिंह चौहान, धन सिंह चौहान, बारु दत्त शर्मा तारा चन्द शर्मा तथा अन्य सम्मानित सदस्यों ने प्रतिभाग किया।