साहिया 2 नवंबर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नोटियाल ने साहिया में एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है,जिसको मिटाने के लिए कमर कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र को विकसित करने के लिए चकराता को टाउनशिप बनाना अतिआवश्यक है।जिसका लाभ धीरे धीरे क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
साहिया भाजपा मंडल कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एंव चकराता विधानसभा सभा प्रत्याशी रहे रामशरण नोटियाल ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र में हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है, काम बाद में होता है कमीशन पहले मांगी जा रही है। जिसके लिए ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र को विकसित करने के लिए चकराता को टाउनशिप के रूप में विकसित करना अतिआवश्यक है। उन्होंने वनों को काटकर जंगलों को खाली करने के साथ ही कालसी व चकराता ब्लाकों मलाई को चट करने वालों के पिछे चंद लोगों का हाथ का इशारा करते हुए कहा कि इसके लिए जनता को आवाज उठनी होगी तभी ऐसे लोगों की धरपकड़ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं व अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके लिए अब कमर कस ली है। इससे पूर्व साहिया गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नोटियाल से गौ सेवा के लिए सहयोग की मांग भी रखी।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान,जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष संजय दत्त शर्मा, भीमदत्त वर्मा, मोहन लाल शर्मा, बलवीर सिंह राठौर, श्रीचंद शर्मा, बिरेंद्र लाल सहित कई लोग मौजूद थे।