सुबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिनेश गुसांई ने सेवानिवृति होने पर अपने निवास में दावत रखी।
देहरादून
सुबेदार ऑनरेरी लेफ्टिनेंट दिनेश गुसांई ने आज अपने सरस्वती विहार, देहरादून पर अपने सभी सगे सम्बन्धियों व स्थानीय लोगों को सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने पर प्रीति भोज का आयोजन किया। सभी आगन्तुक मेहमानों ने उपहार के रूप में गुलदस्ते व अन्य वस्तुएं भेंट की। सभी मेहमानों के लिए भोजन में शाकाहारी व मांसाहारी दोनों तरह का भोजन परोसा गया।मालूम हो कि दिनेश गुसाई इसी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनरेरी रैंक से नवाजे गये थे।अब वे 31 अक्टूबर, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। लोगों ने उन्हें शुभ आशीर्वाद देकर उनका हौसलाअफजाई किया। इस अवसर पर उनके माता पिता व अन्य सभी पारिवारिक जन हाजिर हुए।
मेहमानों में जितार सिंह रावत, प्रभुपाल सिंह रावत, श्याम सिंह गुसांई, रामपाल सिंह नेगी,गोपाल गुसाई, हरेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, गमाल सिंह रावत, दीपक रावत, सारांश रावत, भूपाल सिंह गुसाई, सुभाष नेगी,देवेन्द्र सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी,मोहन सिंह नेगी,पूरण सिंह नेगी सहित कयी पूर्व सैनिक थे।