राजेन्द्र सिह चौहान
उत्तरकाशी उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
जिले के विकास में नया अध्याय हुआ शुरू : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित "मुख्य सेवक आपके द्वार" कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹13699.01 लाख की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹21011.18 लाख की 56 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की। साथ ही डेयरी विकास, मत्स्य पालन, सहकारिता, उद्यान आदि विभागों की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर के साथ ही 16 लाभार्थियों को आपदा राहत किट, कृषि एवं बागवानी से संबंधित उपकरण वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड मोरी के मोरी मौताड़ मोटर मार्ग के बागी पुल से आराकोट तक जिला मार्ग का नवनिर्माण कार्य , विकास खण्ड मोरी के जखोल से धारा गाँव के लिए मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य , बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ में ईको पार्किंग, चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखकर जनपद उत्तरकाशी में मुख्य बाजार से लीसा डिपो तक वाहन पार्किंग निर्माण एवं उत्तरकाशी शहर में अन्य पॉकेट पार्किंग के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की एवं रा.इ.का मनेरी का नाम गत वर्ष दिवंगत पर्वतारोही सविता कन्सवाल के नाम पर रखे जाने सहित दो दर्जन से अधिक योजनाओं की घोषणा की।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जनपद उत्तरकशी में 21 हजार , अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 13 हजार, एवं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 34 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया गया है। उत्तरकाशी जनपद में जल जीवन मिशन के तहत 7488 लक्ष्य के सापेक्ष 6278 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। होम स्टे को बढ़ावा देने के साथ ही आज राज्य में 4000 से अधिक होम स्टे रजिस्टर्ड हैं। 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। ₹2,000 करोड़ की टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना पर कार्य गतिमान है।
उत्तरकाशी जनपद में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत लक्ष्य 1544 के सापेक्ष 1457 लोगों को लाभान्वित किया गया है। तथा प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत लक्ष्य 652 के सापेक्ष 306 लोगों को लाभान्वित किया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के लगभग 9 लाख किसानों के खातों में लगभग 1390 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। किसानों को 03 लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 05 लाख रूपए तक का ऋण, "फार्म मशीनरी बैंक" योजना के तहत किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराईं जा रही है।
प्रदेश में लगभग 18 हजार पॉलीहाउस के स्थापना हेतु रू० 304 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल, पुरोल के विधायक दुर्गेश्वर लाल और गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेनदर राणा ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि
धामी के कुशल और सफल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के संकल्पों को पूरा करने का काम कर रहा है।




