अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व उत्तराखंड क्रीड़ा भारती द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन योग वेबीनार का आयोजन किया गया
इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने कहा है कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देखकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
मुख्य सम्पादक
देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व उत्तराखंड क्रीड़ा भारती द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन योग वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश के अनेक योग साधक व योग शिक्षको ने जुड़कर आधुनिक सूर्य नमस्कार की नवीन तकनीकी पर योग की क्रिया की। इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने कहा है कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देखकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने कहा है कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देखकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा है कि योग के अंदर सभी रोगों को समाप्त करने की क्षमता इसलिए इसे नियमित किया जाना चाहिए। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आरोग्यं वरदान दिल्ली के निदेशक सुप्रसिद्ध योगाचार्य ज्ञान निधि ठाकुर ने आधुनिक सूर्य नमस्कार की नई तकनीकी के बारे में कहा है कि सूर्य नमस्कार करने की सही विधि का ज्ञान होना अति आवश्यक है तभी हम योग का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से चित्, मन स्वस्थ रहता है साथ ही मनुष्य के आयु, विद्या, यश, बल, में भी वृद्धि होती है।
पतंजलि विश्वविद्यालय योग विज्ञान की प्राध्यापिका एवं वेबीनार की आयोजक डॉ आरती पाल ने कहां की ऑनलाइन योग वेबीनार का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर योग के क्रियाकलाप को ठीक व सुव्यवस्थित रूप से करा सकें।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आरोग्यं वरदान दिल्ली के निदेशक सुप्रसिद्ध योगाचार्य ज्ञान निधि ठाकुर ने आधुनिक सूर्य नमस्कार की नई तकनीकी के बारे में कहा है कि सूर्य नमस्कार करने की सही विधि का ज्ञान होना अति आवश्यक है
इस दौरान क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व खेल के मंत्री नारायण सिंह राणा, पतंजलि योगपीठ के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ जयदीप आर्य, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, उत्तर प्रदेश योग संघ के धर्म प्रकाश, राज्य प्रभारी युवा संघ रोहित कौशिक, रीना रावत, कमांडेंट उमंग खत्री आदि सहित अनेक लोग जुड़े हुए थे कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री भारत चौहान ने किया।



