लोक पंचायत महिला विंग द्वारा जीवनगढ़ कार्यालय में तीन दिवसीय निशुल्क फिटनेस, योगा एवं आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित डा. राजकुमारी चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लोक पंचायत कार्यालय में आयोजित फिटनेस, योगा एवं आत्मरक्षा के माध्यम से जानकारी दी गई।
प्रमुख सम्पादक
देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर 29 जुलाई।
लोक पंचायत महिला विंग द्वारा जीवनगढ़ कार्यालय में तीन दिवसीय निशुल्क फिटनेस, योगा एवं आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित डा. राजकुमारी चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि महिलाओं को वर्तमान समय मे स्वयं की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है।
सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत महिला विंग द्वारा आत्मरक्षा महिलाओं को जागरूक करते हुए डॉ चौहान ने कहा है कि महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं जिसका सामना महिलाओं को हर दृष्टि से सक्षम हो करके देना है।
लोक पंचायत कार्यालय में आयोजित फिटनेस, योगा एवं आत्मरक्षा के माध्यम से जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं ने रुचि लेकर विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
इस दौरान जूडो कराटे की नेशनल कोच शिल्पा राय ने महिलाओं को आत्मरक्षा से जुड़ी हुई विभिन्न जानकारी साझा की उन्होंने कहा की जूडो कराटे के माध्यम से अपनी सुरक्षा संकट के समय की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि हम बिना हथियार से भी अपनी रक्षा स्वयं की जागरूकता तथा निर्भीकता से कर सकते हैंl
इस दौरान जूडो कराटे की नेशनल कोच शिल्पा राय ने महिलाओं को आत्मरक्षा से जुड़ी हुई विभिन्न जानकारी साझा की
एसएमआर पीजी कॉलेज साहिया की प्राचार्य डा रेनू गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान समय में लव जिहाद की घटना चरम पर हो रही है ऐसे समय में महिलाओं को अपनी संस्कृति, अपने रीति रिवाज एवं परंपराओं अपने अधिकारों एवं स्वयं की शक्ति को समझकर एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिकता के साथ खड़े होने की आवश्यकता है
मातृशक्ति का जागरूक होना समाज हित के लिए अत्यंत आवश्यक है।
महिलाएं सशक्तिकरण स्वयं महिलाओं को ही करना है। उन्होंने कहा है कि मातृशक्ति का जागरूक होना समाज हित के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर मीरा चौहान, नीतू चौहान, रोशनी राठौर बिंद्रा चौहान, मनीषा चौहान, मीनाक्षी चौहान, ममिता रेखा, सोनीका, लक्ष्मी भंडारी, बबीता राणा, मोहिनी राणा, सावित्री चौहान ,रीना गर्ग, डॉली गुप्ता ,नेहा, प्यारो तोमर, वंशिका धीमान, अनुपमा ठाकुर, सुमन नेगी, प्रियंका चौहान, रेखा चौहान, हर्षवी धीमान आदि सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहे।