पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को सूचीबद्ध (Empanelled) ओ पी डी में कैशलेस इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिले।
आमतौर पर सुना व कहा जाता है कि पूर्व सैनिकों व उन पर निर्भर आश्रितों को सेना द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा व शारीरिक परीक्षण दिया जाता है,जब कि अभी ऐसा है नहीं।
जब पूर्व सैनिक व आश्रित अपनी बीमारी को लेकर ई सी एच एस (Exservicemen Contributory Health Scheme) के अस्पताल द्वारा नजदीकी सूचीबद्ध (Empanelled)अस्पताल को रैफर किया जाता है या आम ओ पी डी (Out Patient Day) में अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (Blood test,ECG,X Ray,Ultra sound)आदि करवाता है तो उसे उसका पूरा बिल भुगतान करना पड़ता है।निशुल्क सुविधा उस हालत में दी जाती है जब पूर्व सैनिक व आश्रित सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती किया जाता है।बल्कि उसमें भी जो दवाइयां महंगी होती है उसे बाहर से खरीदने को कहा जाता है।
इस प्रकार ओ पी डी में कैशलेस सुविधा का इलाज न होने से उसका 5-10 हजार रुपये ओ पी डी में ही खर्च होता है,जिसे भुगतान करने में वह कतराता है,मन मसौट स्वास्थ्य परीक्षण से वंचित रहता है।कभी कभी वह भुगतान करने में असमर्थ व लाचार हो जाता है।
सूचीबद्ध अस्पतालों में पूर्व सैनिकों व आश्रितों को नजदीकी ओ पी डी में नियमित जांच के लिए कैशलेस भुगतान व इलाज की सुविधा होनी चाहिए। जैसे कि पहले से सेना अस्पतालों में होता रहा है व अभी भी हो रहा है।जिससे पूर्व सैनिकों का मनोबल बना रहे व उनमें अच्छी सोच पैदा हो।वरन ऐसे ई सी एच एस का कोई लाभ नहीं है।
सरकार को रक्षा मंत्री को पूर्व सैनिकों व आश्रितों की इस कैशलेस ओ पी डी की समस्या पर ध्यान देना होगा।तभी उन्नत राष्ट्र कहलायेगा।


