विकास नगर
देहरादून जिले के विकासखण्ड विकासनगर अन्तर्गत विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा फतेहपुर नहर को बीकानेर वाली गली हरबर्टपुर से नहर के टेल भाग तक भूमिगत किये जाने कार्य एवं नहर सेवा मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू सहित स्थानीय जनता एवं
विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कटापत्थर नहर सिंचाई प्रणाली के अन्तर्गत पृथ्वीपुर नहर से टी-कट नहर निकलती है। इसी नहर से फतेहपुर नहर निकाली गई है जिसकी लम्बाई 4.350 कि.मी., डिस्चार्ज 13 क्यूसेक व सी.सी.ए. 306 है0 है। फतेहपुर नहर टी-कट नहर ग्राम बेलावाला से निकलकर विभिन्न आवासीय कालोनियों के मध्य से होकर हरबर्टरपुर जाती है। यह नहर वर्षाकाल में सिंचाई के साथ-साथ जल निकासी का कार्य भी करती है। नहर के टेल भाग में नहर के जल निकासी का समस्त पानी के साथ कचरा भी आता है। जो कि नहर के टेल भाग में आकर फंस जाता है जिससे पानी ऑवर फ्लॉ होकर सडक पर बह कर आवासीय आबादी में घुस जाता है। जिस कारण पाईप का व्यास बढ़ानें की आवश्यकता है। वर्तमान मे पडे कम व्यास के पाईपों के स्थान पर 1000 एम.एम. व्यास के पाईप डाले जाने का प्राविधान किया गया है। जिससे पाईपों की सफाई आसानी से की जा सके। उक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कुल लागत- 312.88 लाख रूपये की योजना बनाई गई है। योजना के अनुसार फतेहपुर नहर में बीकानेर स्वीट शॉप से टेल भाग तक 500 मी० लम्बाई में नहर को 1000 एम.एम. व्यास के आर.सी. सी. एन.पी.-3 ह्यूम पाईप द्वारा भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक 50 मी० की दूरी पर ईंट चिनाई के चेम्बर का प्राविधान किया गया है। साथ ही नहर सेवा मार्ग के सुदृढीकरण हेतु कंक्रिट पेवमेंट (एम. 30 ग्रेड आर.एम.सी.) तथा सडक के दोनों किनारों पर बर्षा के पानी की निकासी हेतु सी.सी. 1:2:4 में ड्रेन बनाने का प्राविधान प्राक्कलन में किया गया है।
सिंचाई खण्ड-विकासनगर (डाकपत्थर) देहरादून द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत टी-कट नहर को भूमिगत करने का आज भूमि पूजन किया गया। यह नहर विकासनगर विकासखण्ड के अन्तर्गत कटापत्थर सिंचाई प्रणाली के अन्तर्गत पृथ्वीपुर से निकलती है। इस नहर की कुल लम्बाई 3.50 कि.मी., डिस्चार्ज 40 क्यूसेक व सी.सी.ए. 529 है0 है। टी-कट नहर द्वारा फतेहपुर एवं रामबाग नहरे पोषित होती है। यह नहर वर्षाकाल में सिंचाई के साथ-साथ जल निकासी का कार्य भी करती है। टी-कट नहर ग्राम भोजावाला स्थित विभिन्न आवासीय कालोनियों के मध्य होकर गुजरती है। वर्षाकाल में नहर के आसपास खेतों का पानी इकट्ठा होकर खुली नहर में आ जाता है जिस कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होकर नहर के दोनो ओर स्थित आवासीय भवनों में प्रवेश कर जाता है। चूंकि नहर खुली व गहरी होने के कारण दुर्घटना की भी सम्भावना बनी रहती है। साथ ही नहर के भूमिगत व एक ओर शिफ्ट होने से भविष्य में सडक निर्माण हेतु प्रर्याप्त भूमि उपलब्ध होगी। उक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कुल 221.35 लाख की योजना पर काम शुरू किया जा रहा है। योजना के अनुसार टी-कट नहर को कि.मी. 0.000 से कि.मी. 1.850 व कि0मी0 3.320 से 3.500 के मध्य कुल 2030 मी0 लम्बाई में नहर को 1000 एम.एम. व्यास के आर.सी.सी. एन.पी.-3 ह्यूम पाईप द्वारा भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। प्राक्कलन के अर्न्तगत पाईप के बेस पर सी.सी. 1:3:6 तथा प्रत्येक 50 मी0 की दूरी पर ईंट चिनाई के चैम्बर का प्राविधान किया गया। भूमि पूजन के मौके पर अखिल गोयल, मेघ श्याम, नीटू थापा, संतोष रावत, दिनेश कौशिक, संदीप चावला, सचिन रोहिल्ला, राहुल शर्मा, विनोद कश्यप, महेंद्र तोमर, पूनम चौहान, आशा चौहान, सुमित्रा चौहान, खुशबू पैलोनी, मुकेश शर्मा, बलदेव सिंह, ममता डोगरा आदि काफ़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।