डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में हुआ पोषण आहार माह में विभिन्न आयोजन
राष्ट्रीय पोषण माह 2023
डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल जांता में बढ़- चढ़कर बच्चे भाग लिए विभिन्न गतिविधियों में
छत्तीसगढ़
दाढ़ी:- तहसील मुख्यालय से महज 8किलोमीटर दूरी पर स्थित सी बी एस ई विद्यालय डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में पोषण आहार कार्यक्रम का आज जिसमें विद्यालय के लगभग एल के जी से कक्षा पांचवी तक के सभी बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिए, जिसका थीम था सुपोषित भारत, साक्षर भारत ,सशक्त भारत जो एक स्वस्थ और मजबूत देश के निर्माण में पोषण शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने विभिन्न जानकारी साझा किया कि सरकार द्वारा कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में व्यापक कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन प्रारंभ हुआ है ,इस वर्ष भी हम दिनांक 01 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक पूरे भारत वर्ष में
पोषण अभियान अंतर्गत "पोषण माह" 2023 विद्यालय के रूप हम विभिन्न आयोजन व गतिविधिया करा रहे हैं।जिसमें हम "राष्ट्रीय पोषण माह" 2023 का मुख्य थीम "सुपोषित भारत, संस्कार भारत, सशक्त भारत" हैं राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के दौरान निम्नलिखित थीम पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं सम्पूर्ण स्तनपान एवं ऊपरी आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा,पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ अंतर्गत पोषण गतिविधियां, मेरी माटी मेरा देश,पोषण माह के रूप में हमारे विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों को पोषण सम्बंधित विभिन्न जानकारी दिया जा रहा हैं।इसमें विद्यालय की शिक्षिका मनीषा सोनी,यामिनी मानिकपुरी, रेणुका पटेल,सविता साहू, आरती धीवर ,सरिता साहू के द्वारा विभिन्न गतिविधि कराया गया । एवं आज के कार्यक्रम में श्री ज्ञानेश्वर साहु शिक्षक ने सभी बच्चों को पोषण आहार के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अल्पपोषण, एनीमिया (छोटे बच्चों, महिलाओं और किशोर लड़कियों के बीच) तथा जन्म के समय वजन में कमी सुधार लाना।इस मिशन का लक्ष्य विद्यालय में बच्चों में भी जागरूकता लाना।पोषण अभियान का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सेवा वितरण और हस्तक्षेप, अभिसरण के माध्यम से व्यवहार परिवर्तन तथा विभिन्न निगरानी
मापदंडों में प्राप्त किये जाने वाले विशिष्ट लक्ष्यों को सुनिश्चित करना है। इसी राष्ट्रीय पोषण माह के थीम सुपोषित भारत के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों का पोस्टर बनाकर उसके बारे में जानकारी दी तथा बच्चों के द्वारा लाए गए फलों एवं सब्जियों से बनाई हुई सुंदर प्रदर्शनी भी लगाई गई और उन फलों एवं सलाद का बच्चों के द्वारा सेवन भी किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल सहित,शिक्षक ललित देवागन,राहुल पटेल,अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, लीना सिंह, निशु गुप्ता, प्रियंका सिंह, गोविंद साहू,अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन,कैलाश
सिंह,राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, मनीषा सोनी, रेणुका पटेल, आरती धीवर, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू नरेश साहू व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।