ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का किया द्रोण मार्शल आर्ट अकेडमी द्वारा सम्मानित
विकास नगर 1 अक्टूबर। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023 मे द्रोण मार्शल आर्ट एकैडमी उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा नेशनल स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले भूपेंद्र सिंह (रजत पदक) आदित्य राय (रजत पदक) दिवस डबराल (रजत पदक) मैत्री बलूनी (रजत पदक) एवं विनीता ने कांस्य पदक अर्जित किया इन खिलाड़ियों को द्रोण मार्शल आर्ट अकादमी में विकासनगर मे अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान क्रीड़ा भारती के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता उन प्रतिभाओं को तराशने की है। उन्होंने कहा कि द्रोण मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा अनेक होनहार खिलाड़ीयो को तैयार किए गए हैं जिन्होंने नेशनल स्तर पर कृतिमान स्थापित किया है।
श्री चौहान ने कहा है कि खेलों के साथ-साथ अब रोजगार को भी जोड़ने की आवश्यकता है यदि खिलाड़ी राष्ट्र स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न खेलों में कोच के रूप में प्रशिक्षण करने का मौका मिलता है जिससे उनकी आय भी अर्जित होती है। श्री चौहान ने सभी विजयी प्रतिभागियों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल नीति में इस बार मलखम जैसे पौराणिक खेलों को भी जोड़ा गया जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में आसानी होगी।
इस मौके पर विकास नगर व्यापार मंडल के महामंत्री भारत कालडा एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक भगत सिंह राय आदि ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप अपने विचार व्यक्त किये!
कार्यक्रम में कराटे के प्रशिक्षक विशाल बिट्टू, प्रशिक्षक विशाल ठाकुर, शिवम गुप्ता, कार्तिकेय अरोड़ा, अमित चौहान आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिल्पा राय ने किया।