1- नगर में निकली निशान यात्रा, खाटू श्याम के भजनो पर झूमे श्रद्धालु
2- विकासनगर में खाटू श्याम के भक्तो ने निकाली शोभा यात्रा
3- खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1000 निशान लेकर नंगे पैर चले भक्त
4- विशाल निशाना यात्रा में उमड़े हजारों श्याम प्रेमी
5- श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा निकाली गई निशान शोभा यात्रा, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
खाटू नरेश के जयकारों के संग सैंकड़ों हाथों में लहराते निशान, हर तरफ फूलों की वर्षा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब और धार्मिक उल्लास। कुछ ऐसा ही नजारा था शुक्रवार को श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित खाटू श्याम की सनातनी व् निशान यात्रा का। साथ ही शहर में जगह-जगह सामाजिक संस्थानों ने श्याम प्रेमियों पर पुष्प की वर्षा की और साथ ही अल्पाहार की व्यवस्था सेवा के रूप में की गई। इस दौरान दिल्ली से आये बेण्डों ने सूंदर भजन प्रस्तुत करते हुए नगर भ्रमण कर माहौल भक्तिमय बनाया | डीजे पर बज रहे श्री श्याम धुनों पर जमकर लोग भाव विभोर होते दिखे। ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर श्याम के रंग में श्याममय व भक्तिमय हो गया हो। यात्रा के मुख्य बाजार पहुँचने पर समिति द्वारा 10 हजार पटाखों की आतिशबाजी की गयी। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा का लोगो ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया| यात्रा में सैकड़ो की तादाद में महिला, पुरुष, बुजुर्ग हाथो में भगवा ध्वज पताकाएं लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए झूमते हुए चलते दिखाई दिए | इस दौरान हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा..., कब आएगा मेरा सांवरियां..., मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता..., सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं..., जैसे भजनों पर खाटू श्याम के भक्त झूम उठे | ढ़ोल- नगाड़े संग ऊंट-घोड़ों की अगुवाई में कई नयनाभिराम आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रहीं थीं। सबसे पीछे रथ में सतरंगी फूलों से सजे भगवान खाटू श्याम विराजमान थे। बाबा श्याम की झांकी को देखने एवं पूजा-अर्चन करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। हाथों में निशान लेकर चलने वालों में महिला भक्तों की संख्या अधिक थी। यात्रा में बाबा श्याम का 25 फिट ऊँचा रथ और पानीपत से आये हनुमान जी के स्वरुप, चँद्रयान 3 की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे| मुंबई से आये 5० सदस्यी मराठा ढोल ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी व किन्नर समाज़ की उपस्तिथि भी रही | प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई निशान यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए बाबूगढ़ चुंगी से वापस प्राचीन शिव मंदिर पहुंची | इसके बाद समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| इस दौरान सुरक्षा की दृष्टी से सुरक्षा गार्ड, स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही।यात्रा में समिति सदस्य अंकित कंसल, दिव्यांश गर्ग, एकांत महावर, अंकित जैन, कौशल गुप्ता,अनिल गोयल, राजीव टंडन, हेमंत गुप्ता, संदीप चावला, रतन गोयल, ब्रजेश गर्ग, शैलेंद्र तोमर, अमन शर्मा, आयुष गोयल, शुभम अग्रवाल, संजय कौशिक, रजत निषाद, सुदीप विश्वास, रजत जैन, विजेंद्र गर्ग, सचिन गोयल, सैलेश तोमर, विकास जैन, यश वर्धन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे |

