रिखणीखाल-
मंदाल घाटी के मंदाल नदी से खनन का कारोबार खूब फल फूल रहा है।
जानकारी मिली है कि रिखणीखाल विकास खंड के अन्तर्गत बंजादेवी के आसपास मंदाल नदी से अवैध खनन का धंधा जोरों से चल रहा है,जबकि अभी खनन पर प्रतिबंध है।ये ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत ,बजरी, पत्थर व मलवा भरभर कर निर्माण कार्य के लिए मंदाल नदी का सीना चीरते फाड़ते जा रहे हैं। यहाँ से खनन भारी मात्रा में किया जा रहा है।इसका नुकसान बरसात में उफनती नदी में नजर आयेगा। लगता है इनको संरक्षण मिलता होगा तभी खुलेआम दिन दोपहर में मंदाल नदी का सीना चीरा जा रहा है।