साहिया 8 दिसंबर
विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा आज बडनु गांव के साथ ही ग्राम पंचायत समाल्टा पहुंची।इस दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी जांचा गया। वाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
सुबह 10 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ ग्राम पंचायत बडनु गांव पहुंची। जहां ग्राम विकास अधिकारी अनील शर्मा द्वारा ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर लोगों का स्वास्थ्य भी जांचा गया।इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी गई।इस मौके पर ग्राम प्रधान कांन्ती चौहान वाल विकास द्वारा संचालित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा वर्मा, अनीता चौहान, कविता चौहान, सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ समाल्टा गांव पहुंचा। जहां ग्राम विकास
अधिकारी अर्चना द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाठा, ग्राम प्रधान जयपाल सिंह तोमर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी रक्षा पंवार, उर्मिला सहित कई लोग मौजूद थे। यहां 0 से 40 साल तक के लोगों के खून टेस्ट व 40 से अधिक उम्र के लोगों का शूगर व वीपी चेक किया गया।